
कांग्रेस समारोह में फ्रंटल संगठनों के जिलाध्यक्षों और शहर अध्यक्ष का स्वागत
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):कांग्रेस विचार विभाग जनपद हापुड के तत्वावधान में रविवार को हापुड में कांग्रेस के प्रकोष्ठो के पदाधिकारियों हेतु एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में एससी/एसटी प्रकोष्ठ कांग्रेस के नवनियुक्तजिलाध्यक्ष दीपक मोघे, ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राज सिंह गुर्जर और शहर अध्यक्ष अफजाल आढ़ती का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में जिला कोऑर्डिनेटर पुरुषोत्तम नागर, जिला कोऑर्डिनेटर पौरुष शर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी, पूर्व जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी और शहर अध्यक्ष इरफान अहमद समारोह के मुख्य अतिथि रहे।
फ्रंटल संगठनों के जिलाध्यक्षों और शहर अध्यक्ष का स्वागत करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा है कि कांग्रेस के हर फ्रंटल संगठनों में जिला अध्यक्ष और शहर अध्यक्ष के पद पर कर्मठ और सक्रिय लोगों को नियुक्त किया जा रहा है और उन्हें संगठन की जिम्मेदारी दी जा रही है। उन्होंने कहा है कि अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। कांग्रेस पार्टी आने वाले सभी चुनावों को बड़ी ही मजबूती और सक्रियता के साथ सभी कार्यकर्ताओ के साथ मिलकर चुनाव लड़ने जा रही है। उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश में जंगल राज कायम है और इस जंगल राज को खत्म करने के लिए कांग्रेस अपनी नई रणनीति के साथ चुनाव मैदान में उतरने के लिए प्रतिबद्ध है।शहर अध्यक्ष इरफान अहमद ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सरकार द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर के प्रति भी लोगों का भारी आक्रोश है। उन्होंने कहा है कि सरकार अपने उद्योगपति मित्रों को आगे बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश की जनता के साथ शोषण करने पर आमादा है। लोगों के घरों के बाहर स्मार्ट मीटर लगाकर आज प्रदेश की जनता को मोटे मोटे बिजली के बिल/रिचार्ज भेजे जा रहे हैं। जिससे आम जनमानस का घर चलाना दूभर हो गया हैं।कांग्रेस विचार विभाग की जिलाध्यक्ष सीमा शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार की जिद्द के आगे जनता महंगाई की मार से पिस रही हैं।
समारोह में जिला कांग्रेस कमेटी अनुशासन समिति के चेयरमैन पंडित अरविंद शर्मा, डॉक्टर वी.सी.शर्मा, रश्मि चौधरी, गुलफाम कुरैशी, मानवी सिंह, अरुण वर्मा, नरेश भाटी, वाई.के.शर्मा, सरला देवी,सुशील शास्त्री, गौरव गर्ग, यशपाल ढीलोर, कपिल शर्मा, सुबोध शास्त्री, संजय छाबड़ा, कुसुम लता, सुखपाल गौतम, आकाश त्यागी, खुशनूद अली, अब्दुल कलाम, जस्सा सिंह, यूसुफ हवारी, मनोज कौशिक सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हर ऑर्डर पर गोलगप्पे FREE, ₹100 में अनलिमिटेड छोले-भटूरे: 7668606012, 7017570838























