
किसान नेता को जान से मारने की धमकी पर मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): किसान नेता हरीश हूण को मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव शुक्लमपुरा निवासी हरिश हूण भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। 2 मई की शाम एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर उन्हें धमकी दी और उन्हें धमकाते हुए बड़ा नेता बनाने की बात कही। उसके बाद आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया। जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद किसान नेता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739























