
हापुड़ में सोमवार को बदला मौसम का मिजाज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। तेज और ठंडी हवा तो कभी चिल्लाती धूप, कभी बूंदाबांदी तो कभी बारिश से तापमान में लगातार उतार-चढाव देखने को मिल रहा है। कुछ ऐसा ही नजारा सोमवार की सुबह देखने को मिला जब लोग सो कर उठे तो उनके फोन में बिजली कड़कने के साथ मध्यम दर्जे का आंधी तूफान और मध्यम बारिश, ओले गिरने की बहुत अधिक संभावना वाला संदेश मिला। हवा की गति का अनुमान लगभग 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे जताया गया। रविवार की तुलना में सोमवार को हापुड़ के तापमान में गिरावट दिखाई दी जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।
पिछले कुछ समय से तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अप्रैल के अंतिम दिनों में बारिश हुई। तभी से तापमान ऊपर-नीचे हो रहा है जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। लोगों को गले में खराश, बुखार, खांसी आदि की शिकायतें हो रही हैं। फिलहाल हापुड़ में सोमवार की तड़के बूंदाबांदी हुई और आज बारिश का अनुमान है।
JMS Group of Institutions Admission Open 2026-2027 7302252600























