
सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सुनी समस्याएं
हापुड सीमन (ehapurnews.com):जुलाई माह के तीसरे शनिवार को जनपद की तीनों तहसील हापुड, गढ़मुक्तेश्वर व धौलाना तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंज्य सिंह, जिलाधिकारी हापुड़ कविता मीणा ने संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील धौलाना में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनता की समस्याएं सुनी और प्राप्त शिकायतों के आधार पर शीघ्र समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। इसी के साथ तहसील हापुड़ व गढ़मुक्तेश्वर तहसील में भी फरियादियों की फरियाद को सुनाया गया जहां उनके निस्तारण के निर्देश संबंधित को दिए गए। समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ समस्याओं के निपटारे के निर्देश दिए गए। हापुड़ के एसपी कुंवर ज्ञानंज्य सिंह व जिलाधिकारी कविता मीणा शनिवार को धौलाना तहसील पहुंची जहां उन्होंने आए हुए फरियादियों की फरियाद को सुना। संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की फरियाद सुन शीघ्र से शीघ्र समस्या के निपटारे के निर्देश दिए।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264























