
धौलाना विधायक ने हापुड जनपद के सीमा विस्तार की मांग की
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड के धौलाना विधान सभा क्षेत्र से भाजपा विधायक धर्मेश तोमर ने बुधवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की और उन्होने पिलखुवा और धौलाना के औद्योगिक महत्व को दृष्टिगत रखते हुए पूर्व में ही बिना लागत हस्तांतरित छह हज़ार वर्ग मीटर भूमि पर फ़ायर स्टेशन निर्माण एवं जनपद हापुड़ के सीमा विस्तार में ग़ाज़ियाबाद जिले के कई गाँव जो पिलखुवा क़स्बे के निकट हैं, जिनमें अतरौली,शामली ,दतैडी,कनकपुर,जोया ,मुकीमपुर व महमदपुर -सुजानपुर आते है,को जनपद हापुड़ में शामिल करने हेतु माँग पत्र दिए।
विधायक का कहना है कि मुख्यमंत्री ने फ़ायर स्टेशन निर्माण हेतु तुरंत कार्रवाई की सहमति प्रदान की है।विधायक ने सीएम का आभार व्यक्त किया है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

























