
सड़क हादसे में बुजुर्ग की गई जान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर। गांव लोधीपुर छपका निवासी जगत सिंह मंगलवार की शाम इलैक्ट्रिक स्कूटी से अपनी धेवती शिवानी को साथ लेकर किसी काम से मेरठ जा रहे थे। रास्ते में नानपुर गांव के निकट सामने से आ रही रोडवेज बस ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में जगत सिंह और शिवानी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तुरंत ही स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने जगत सिंह को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पुलिस और परिजन अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि मृत के बेटे बबलू और परिजनों के आग्रह पर पंचनामा भरकर शव उनके सुपुर्द कर दिया गया है। घायल शिवानी का उपचार चल रहा है।।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर
























