
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कार्यालय स्थित पुलिस सभागार में प्रशासन व व्यापारियों के बीच एक मासिक व्यापार गोष्ठी संपन्न हुई |जिसकी अध्यक्षता सी• ओ• ट्रैफिक राहुल यादव ने की | जिसमें पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष संजय कुमार डावर ने फ्रीगंज रोड पर लग रहे जाम से मुक्ति दिलाने व आर्य समाज मंदिर से तहसील तक अवैध रूप से खड़ी टैक्सियों को हटाने की मांग भी रखी गई |नगर अध्यक्ष गौरव गोयल ने नेहरू चौक पर हो रहे अवैध अतिक्रमण को हटाने की मांग की | इन सभी मांगों पर ट्रैफिक सी•ओ• राहुल यादव ने तुरंत कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। मीटिंग में यातायात प्रभारी छविराम, नगर पालिका राजस्व निरीक्षक सुनील सिंह, इंस्पेक्टर अजय शील, एचपीडीए से एग्जीक्यूटिव इंजीनियर तेजवीर सिंह, जे• ई• संजय कुमार, हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार, व्यापारी दिनेश गुप्ता, प्रभात अग्रवाल, बिजेंद्र गर्ग, दीपक बंसल, अमित गोयल, कपिल अग्रवाल अंबानी आदि उपस्थित थे।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288

























