
👁 2 views Views
बाबूगढ़: बिजली चोरी करने के मामले में आधा दर्जन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बाबूगढ़। ऊर्जा निगम द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को गांव दयानगर व शकरपुर में छह ग्रामीण बिजली चोरी करते पाए गए। उपैड़ा बिजली घर के अवर अभियंता महेशचंद शर्मा ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि मंगलवार को निगम व विजिलेंस की टीम ने गांव दयानगर निवासी विजय कुमार, रविंद्र कुमार और गांव शकरपुर निवासी राकेश, नितेश, देवेंद्र समेत छह ग्रामीणों कटिया डालकर बिजली चोरी करते पकड़ा। सभी के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अभियान के दौरान पुलिस प्रवर्तन दल के प्रभारी औ अवर अभियंता आदि शामिल रहे।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

























