
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): वंदे भारत से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। वंदे भारत ट्रेन का संचालन बनारस तक हो गया है। मेरठ से लखनऊ के बीच संचालित वंदे भारत एक्सप्रेस का बुधवार 27 अगस्त से संचालन बनारस तक हो गया जिससे यात्रियों को अयोध्या, काशी विश्वनाथ जाने में राहत मिलेगी। यह ट्रेन अयोध्या के रास्ते वाराणसी जाएगी। मेरठ से सुबह 6:35 चलने के बाद 7:08 पर हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंचेगी और 2 मिनट के ठहराव के बाद रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ के रास्ते होकर अयोध्या होते हुए बनारस तक जाएगी। वापसी में वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 9:10 पर वाराणसी कैंट से रवाना होकर अयोध्या धाम, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद के रास्ते होते हुए रात्रि 8:10 पर हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। यह ट्रेन 27 अगस्त से प्रतिदिन मंगलवार को छोड़ कर चलेगी।
99 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें लखानी चप्पल व कंपनियों के जूते: 8191820867
























