👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव करनपुर जट्ट में असामाजिक तत्वों ने भगवान हनुमान की मूर्ति को खंडित कर दिया जिससे लोगों में काफी नाराजगी की है। धौलाना पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और आरोपियों की तलाश जारी है।
धौलाना थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि बुधवार को कुछ असामाजिक तत्वों ने गांव करनपुर जट्ट में भगवान हनुमान की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया था जिसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950

























