हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला पर रामलीला का फीता काट कर उद्घाटन हुआ। रामलीला समिति व भाजपा विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रामलीला का शुभारंभ किया।
श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष कांति प्रसाद त्यागी ने बताया कि पिछले काफी वर्षों से कुचेसर रोड चोपले पर रामलीला का मंचन होता आ रहा है। वहीं ग्राम प्रधान मनोज कुमार ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महात्मा गंगादास की स्मृति में भगवान श्री राम का मंचन उच्च कलाकारों द्वारा किया जाएगा। जो कि कलाकारों द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का पाठ अति सुंदर रहेगा।
इस मौके पर जगबीर, महेंद्र शर्मा देवेंद्र शर्मा, राजीव शर्मा अमित चौधरी, अमरपाल चौधरी, प्रमोद गर्ग, रामकिशन गोयल, ग्राम प्रधान मनोज कुमार, प्रिंसिपल कुलदीप गर्ग, ललित मास्टर आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
























