👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की क्षेत्राधिकार स्तुति सिंह ने बुधवार की रात को अवैध खनन में लिप्त दो डंपरों को सीज कर कार्रवाई की है। सीओ के निर्देश पर दोनों डंपरों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया और हापुड़ देहात थाने ले आई।
आपको बता दें कि अवैध खनन माफिया जनपद के विभिन्न स्थानों पर धड़ल्ले से खनन कर रहे हैं। बुधवार की रात सीओ स्तुति सिंह हापुड़ के ततारपुर चौराहे के पास चैकिंग कर रही थी। तभी उन्होंने मिट्टी से भर दो डंपरों को आते हुए देखा। चालक से जब पुलिस ने कागजात मांगे तो वह दस्तावेज नहीं दिखा पाया। इसके बाद दोनों डंपरों को सीओ ने सीज कर दिया और कार्रवाई की है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288

























