भगवान श्रीजगन्नाथ जी की प्रभात फेरी में झूमे श्रध्दालु
हापुड,सीमन (ehapurnews.com):हापुड की गलियां गुरुवार को जय जगन्नाथ, जय जगन्नाथ, जय जगन्नाथ के उद्घोष से गूंज उठी।
श्री जगन्नाथ रथयात्रा सेवा समिति, हापुड़ के तत्वावधान में प्रभात फेरी बृहस्पतिवार को एम. जी. वैंकट हॉल से आरंभ होकर पंजाबी कॉलोनी, रेवती कुंज, शिवपुरी, पटेल नगर, राजेन्द्र नगर, रेलवे रोड होते हुये तारामिल कॉलोनी में गोविन्द अग्रवाल के निवास पर विश्राम किया
प्रभात फेरी में काफी संख्या में बच्चों, बड़ों, महिलायें सभी भक्तों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर उत्सव का आनन्द लिया।प्रभातफेरी में भक्तजन जगन्नाथ जी के संकीर्तन में नंगे पैर नृत्य कर रहे थे। भक्तों का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।प्रभात फेरी में रतनलाल, रविन्द्र, नितिन, अरविंद, पंकज, सुशील, सौरभ, नरेन्द्र, पुनीत, पवन, अजय, मोनू, दीपक, अभिषेक आदि शामिल हुए।विश्राम स्थल पर प्रसाद वितरित किया गया।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























