हाथरस सत्संग के सैकड़ों मृतकों हापुड़ के कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि
हापुड सीमन (ehapurnews.com): हाथरस सत्संग में शामिल सैकड़ो श्रद्धालुओं की मौत पर मंगलवार की शाम को जनपद हापुड़ के कांग्रेसजनों ने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। हापुड़ के कांग्रेस जन गोल मार्केट स्थित शहीद स्मारक पर एकत्र हुए और हाथरस सत्संग के दौरान मची भगदड़ सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौत पर उनकी याद में मोमबत्ती जलाकर 2 मिनट का मौन रखा गया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी ने हाथरस की घटना को देश की सबसे बड़ी और हृदय को झकझोर कर देने वाली घटना बताया। उन्होंने कहा है कि इस घटना ने कई परिवारों से उनके सदस्यों को छीन लिया। जो कि बेहद दुखद हैं।
शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने हाथरस घटना पर अपना दुख व्यक्त करते हुए मृतकों की आत्मा शांति और घायलों के स्वस्थ होने की कामना की है। साथ ही घायल श्रद्धालुओं के लिए बेहतर उपचार और उन्हें आर्थिक मुआवजा दिलाने की मांग की हैं।अभिषेक गोयल ने हाथरस प्रकरण में उच्च स्तरीय जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों व दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग भी की है।
भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह ने भी हाथरस कांड में अपना दुख व्यक्त किया हैं।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में दिनेश चंद शर्मा, राकेश त्यागी, अरविंद शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी नवरत्न त्यागी, अमित सैनी, विक्की शर्मा, विकास त्यागी, राकेश मोहन शर्मा, अरुण वर्मा, गौरव गर्ग, यशपाल ढिलौर, सुखपाल गौतम, जितेंद्र सिंह, गुलफाम कुरैशी, विनोद कर्दम, असलम सैफी, राजसिंह गुर्जर, निसार खान, सीमा शर्मा, ज्ञानेंद्र गुप्ता, देवेंद्र कुमार, मुजम्मिल, शहजाद मेवाती, सद्दाम, सुबोध शास्त्री, याशिका, भरतलाल शर्मा, यश कुमार, कादिर अली आदि उपस्थितथे।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























