किसानों की अधिग्रहित भूमि की समस्या के हल की मांग
हापुड सीमन (ehapurnews.com): हापुड के दिल्ली रोड स्थित आनंद विहार में तीन गांव के किसानों की चमरी, सबली, अच्छेजा की भूमि 2008 में अधिग्रहण से प्रभावित किसानो की मांग के निस्तारण हेतु किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को उपाध्यक्ष हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण (HPDA) से मिला और उन्हें आनंद विहार योजना के लिए प्राधिकरण द्वारा दिल्ली रोड के किसानों की भूमि को किसानों के प्रभाव में लिए बिना जोत की भूमि भवनों तथा व्यापारियों के भवनों के साथ ही अधिग्रहण लिया गया जिससे किसान सहमत नहीं है इस विरोध को तत्कालीन आयुक्त सुरेन्द्र सिंह ने गंभीरता से लिया और किसानों को सुना तथा निस्तारण के लिए एक कमेटी का गठन किया जिसमें दो किसान भाकियू अराजनैतिक जिलाध्यक्ष पवन हूण गुर्जर तथा जिला महामंत्री संजय चौधरी प्रतिनिधि रखे गए। बैठक तो कमेटी की बुलाई परंतु किसानों के हित और मन्शा के अनुरूप निस्तारण पर काम नहीं हुआ जिस पर आपके नेतृत्व में किसान हित पर काम होने की आशा है। राधेलाल त्यागी कटार सिंह, राजेंद्र गुर्जर, मोनू त्यागी, राजबीर भाटी जी, अमित नागर उपस्थित थे।
ये भी पढ़ेःमकर संक्रांति पर दही चिवड़ा मिलकर खाया जाता है, जाने इसके हेल्थ बेनिफिट
https://healthycharcha.in/on-makar-sankranti-curd-chivda-is-eaten-together-know-its-health-benefits/
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:























