हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की श्रीनगर कॉलोनी में डिलीवरी बॉय को 8 लोगों ने जमकर पीटा। आरोप है कि इस दौरान पीड़ित के रुपए भी छीन लिए। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए इसके बाद आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहे। पीड़ित ने तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ की पॉश कॉलोनी श्रीनगर का यह मामला है जहां विमल कुमार निवासी आदर्श नगर कॉलोनी हापुड़ एक घर में सामान की डिलीवरी करने के लिए जा रहा था। विमल ऑनलाइन कंपनी में डिलीवरी बॉय की नौकरी करता है जो कि 15 जनवरी की रात करीब 8:00 बजे जैसे ही श्रीनगर पहुंचा तो 8 लोगों ने उसे रोक लिया और जमकर गली-गलौज किया जिसका विरोध करने पर उसके साथ मार पिटाई की। पीड़ित थाने पहुंचा और पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हापुड़ में खुल गया है QUIRKO’S CAFE N RESTO: 7895153497




















