
बृजघाट पर गंगा दशहरा मेले की तैयारी हेतु व्यवस्थाओ पर विचार
हापुड, सीमन (EHAPURNEWS.COM):जनपद हापुड के पुलिस व प्रशासन ने पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट, गढ़मुक्तेश्वर व पूठ मे गंगा किनारे लगने वाले गंगा स्नान मेले की तैयारियों को और गति दी है।मुख्य स्नान 25 मई का है और दिल्ली व एनसीआर से 10 लाख श्रध्दालुओ के गंगा तट पहुंचने की उम्मीद है।
अपर पुलिस अधीक्षक हापुड़ एवं अपर पुलिस अधीक्षक यातायात मेरठ व अपर पुलिस उपायुक्त गाजियाबाद के नेतृत्व मे ज्येष्ठ गंगा दशहरा 2026 के दृष्टिगत गढ़मुक्तेश्वर गेस्ट हाउस पर उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी गढ़मुक्तेश्वर एवं सीमावर्ती जिले मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अमरोहा, मुरादाबाद के यातायात के सभी राजपत्रित अधिकारियों और यातायात प्रभारी निरीक्षकों के साथ यातायात को सुगम एवं सुचारु रखने के संबंध में एक विस्तृत गोष्ठी की गई और सर्व-सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।23 मई से भारी वाहनो का रूट डायवर्जन रहेगा।
जिलाधिकारी ने गंगा किनारे गोताखोर आदि की तैनाती का निर्देश दिया है।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651
























