
कैंटर से टकराई बुलेरो, दो घायल
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के अलीपुर फ्लाईओवर पर बुधवार की सुबह 7:00 बजे एक बुलेरो गाड़ी कंटेनर से टकरा गई। सड़क हादसे में बोलेरो में सवार दो लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बुलेरो को हाईवे से हटवाया जिसके बाद यातायात सुचारु हुआ।
आबिद पुत्र नन्हे खान निवासी हाजोड़ा कंबोज संभल और हाजी आबिद पुत्र भोलू निवासी जोया अमरोहा, संभल से दिल्ली की ओर जा रहे थे। जैसे ही बाबूगढ़ क्षेत्र के अल्लीपुर फ्लाईओवर पर पहुंचे तो बुलेरो अनियंत्रित होकर कैंटर से टकरा गई। सड़क हादसे के दौरान चीख पुकार मच गई। इस दौरान हाजी आबिद और आबिद घायल हो गए जिन्हें पुलिस ने सीएचसी हापुड़ में भर्ती कराया और गाड़ी को हाईवे से हटवाया।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216
























