
दीपांशु के हमलावर पुलिस पकड़ से दूर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड के थाना सिम्भावली के अन्तर्गत कुचेसर के पासू उर्फ दीपांशु पर दूसरे वर्ग के लोगों द्वारा किए गए जानलेवा हमले के आरोपी जल्दी ही पुलिस गिरफ्त में होंगे। सिम्भावली के थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है और जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा।
बता दे कि घायल दीपांशु मेरठ मेडिकल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। बक्सर निवासी पाशु उर्फ दीपांशु पर हमला करने वाले आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। जांच में सामने आया है किईद से अगले दिन गांव में हुई मारपीट के दौरान पाशु, मारपीट करने वाले पक्ष के साथ मौके पर मौजूद था। पुलिस ने उस दिन की सीसीटीवी फुटेज को भी कब्जे में लिया है। शनिवार को हुई मारपीट की एक फुटेज भी पुलिस के हाथ लगी है, पुलिस इससे आरोपियों की पहचान करा रही है। गांव बक्सर निवासी गुरजीत सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसके भाई पासू को गांव निवासी फैजान ने अरमान और पांच अन्य साथियों के साथ मिलकर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। मुकदमा दर्ज करने के बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है, लेकिन आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सके हैं। पुलिस जांच में सामने आया है अरमान के बहनोई पर उसके चचेरे भाई साहिल, आमिर ने हमला कर घायल कर दिया था। उस समय पासू भी साहिल और आमिर के साथ खड़ा था। हालांकि उसने मारपीट नहीं की थी। फुटेज भी पुलिस ने कब्जे में ली है। पुलिस के अनुसार पुलिस ने पासू के साथ मारपीट करने वालों की फुटेज से पहचान कर ली है, जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365























