
मेरठ रोड फ्लाईओवर 10 जून से बंद रहेगा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड में मेरठ- बुलन्दशहर मार्ग (हापुड शहरी भाग) के मेरठ रेलवे ओवर ब्रिज (हापुड साईड) में मरम्मत का कार्य लोक निर्माण विभाग हापुड द्वारा सम्पादित कराया जा रहा है। उक्त कार्य को 10 दिन (दिनांक 10.06.2026 से 20.06.2026 तक) में पूर्ण करा लिया जायेगा। इस अवधि में मेरठ रेलवे ओवर ब्रिज पर यातायात पूर्णतः बाधित रहेगा। उक्त अवधि में यातायात को डायवर्ट किया जायेगा। उक्त कार्य को पूर्ण कराने हेतु जनसाधारण से अनुरोध है कि उक्त अवधि में मेरठ से हापुड आने जाने वाले यात्री वैकल्पिक मार्ग मवाना किठौर हापुड मार्ग से एन0एच0-234 ततारपुर चौराहा का प्रयोग करें, तथा मोदीनगर से हापुड आने जाने वाले यात्री वैकल्पिक मार्ग भोजपुर पिलखुआ मार्ग का प्रयोग करें।
शहर को मेरठ और मोदीनगर से जोड़ने वाला मेरठ रोड फ्लाईओवर दस से 20 जून तक बंद रहेगा लोक निर्माण विभाग पहले 14 मई से इस कार्य को शुरु करने का निर्णय लिया था।
इन लोगों को होगी परेशानीः
मेरठ रोड के गांव असौड़ा, कृष्णानगर, पंचशील कॉलोनी, आवास विकास कॉलोनी, जसरुपनगर, आदर्शनगर कॉलोनी, चंद्रलोक कॉलोनी, मोती कॉलोनी, मधुबन कॉलोनी आदि मोहल्लों के निवासी प्रतिदिन इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं। ऐसे में आगामी दस दिनों तक इन हजारों परिवारों की बहुतअधिक परेशानी झेलनी पड़ेगी।
वैकल्पिक मार्गः
मेरठ रोड की कॉलोनियों के लोग दोपहिया वाहनों से आवास विकास स्थित रेलवे के पुल से होकर शहर में प्रवेश कर सकते हैं। मेरठ रोड से जेडी पब्लिक स्कूल के सामने से ब्रेनवेव्स स्कूल और जसरूपनगर होते हुए मोदीनगर रोड पहुंच सकते हैं। यहां से पुल के नीचे से होकर भी शहर तक पहुंचा जा सकता है। दिल्ली रोड से रामलीला मैदान होते हुए मोदीनगर रोड पहुंचा जा सकता है। इससे लोगों को कुछ राहत मिल सकती है।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739
























