
UP POLICE: जनपद हापुड़ में 9 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा शुरू
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में आरक्षी पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोमवार आज से 9 केंद्रों पर शुरू हो चुकी है। परीक्षा को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। यह परीक्षा 8 से शुरू हो चुकी है जो 10 जून तक प्रतिदिन दो पालियों में संपन्न होगी। आरक्षी पुलिस भर्ती परीक्षा को पूरी तरह नकल विहीन संपन्न कराने के लिए परीक्षा केंद्र पर कड़े इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा को पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराने के लिए हापुड़ की जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक हापुड़ कुंवर ज्ञानंज्य सिंह भ्रमणशील हैं जो लगातार केंद्र का निरीक्षण कर रहे हैं। वहीं अभ्यर्थियों को कड़ी चेकिंग के पश्चात ही भीतर प्रवेश दिया गया। केंद्रों की सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। फ्लाइंग स्क्वॉड भी मुस्तैद है।
हापुड़ के दीवान इंटर कॉलेज, एकेपी इंटर कॉलेज, ताराचंद इंटर कॉलेज, एसएसके इंटर कॉलेज, एसएसबी इंटर कॉलेज, जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज तथा पिलखुवा के मारवाड़ इंटर कॉलेज, श्री चंडी विद्यालय इंटर कॉलेज तथा सर्वोदय इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रथम पाली में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 तक तथा दित्तीय पाली में दोपहर बाद 3:00 से 5:00 तक अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। जनपद हापुड़ की जिलाधिकारी कविता मीणा, पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानेंन्य सिंह ने पुलिस व प्रशासनिक अफसरों के साथ परीक्षा केद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सीसीटीवी से निगरानी के इंतजाम को देखा।
जनपद हापुड़ की शीर्ष प्रशासनिक अधिकारी ने केंद्र व्यवस्थाओं को एवं अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि पुलिस भर्ती परीक्षा को पूर्णतया, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमिता या संदिग्ध गतिविधि पाई जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा केद्रों पर मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण तथा अन्य प्रतिबंधित सामग्री पर पूर्णतया प्रतिबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।पुलिस ने एंट्रीगेट पर अभ्यार्थियों की तलाश ली और उनके जूते तक उतरवा कर चैक किया गया।
JMS Group of Institutions Admission Open 2026-2027 7302252600
























