
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के चर्चित लूट कांड में देहात थाना पुलिस व जनपदीय एसओजी को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने रविवार की देर रात दो घायल बदमाशों समेत कुल पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।देहात पुलिस व एसओजी की टीम सुल्तानपुर रोड पर चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों को पुलिस ने रूकने का इशारा किया जिन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने मुंहतोड़ जवाब दिया। पुलिस की गोली लगने से रोहित और शाह आलम घायल हो गए जिनके पैर में गोली लगी है। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दो घायलों समेत कुल पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है जो इस लूट कांड में शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 24 लाख रुपए नकद, चार अवैध तमंचे, सोने-चांदी के आभूषण, दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। आरोपी टिंबर व्यापारी नरेंद्र अग्रवाल लालू के यहां हुई लूट कांड में शामिल है। टिंबर व्यापारी के यहां काम कर रहे राजमिस्त्री का बेटा रोहित इस लूट कांड का मास्टरमाइंड है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।आपकों बता दे कि 31 मई की देर रात करीब 11.45 पर करीब चार बदमाश टिम्बर व्यापारी नरेंद्र अग्रवाल कबाड़ी उर्फ लालू के घर में आ धमके जिस समय व्यापारी का पोता सिद्धांत घर में घुस रहा था तभी बदमाश भी अंदर दाखिल हुए। जिन्होने नीचे मौजूद चौकीदार को ऊपर ले जाकर अन्य परिजनों के साथ एक कमरे में बंद कर दिया। चारों बदमाशों ने व्यापारी नरेंद्र अग्रवाल, उनकी पत्नी सुशीला, पौते सिद्धांत और चौकीदार श्याम सुंदर को बंधक बना लिया और घर से सवा किलो सोने के आभूषण, लाखों रुपए की नकदी लूट कर फरार हो गए थे। बदमाश एक बैग अपने साथ लाए थे जबकि एक बैग उन्होने व्यापारी के यहां से लिया। साथ ही व्यापारी के आवास पर खड़ी एक बाइक को भी बदमाशों ने लूट लिया था। चारों बदमाशों के भागने की वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई। पुलिस ने सैकड़ों फुटेज खंगालने के बाद बदमाशों को पकड़ा।






















