हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गांव रामपुर की बहू प्रीति त्यागी ने जयपुर में आयोजित मिसेज इंडिया प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है जहां उन्होंने मिसेज गुजरात का खिताब अपने नाम किया और नेशनल के टॉप 15 में जगह बनाई। इस अवसर पर परिवार में खुशी का माहौल है।

गांव रामपुर निवासी शिवांक त्यागी ने बताया कि पिछले हफ्ते मिसेज वोग स्टार इंडिया फैशन इवेंट का आयोजन हुआ था जिसमें देश भर से 1200 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया था। इसमें 180 प्रतिभागियों के बीच मुकाबला हुआ और इवेंट के फाइनल तक 45 प्रतिभागी ही पहुंच सके जहां रामपुर की बहू प्रीति त्यागी ने मिसेज गुजरात का खिताब अपने नाम किया है। इस अवसर पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा है।
नोएडा नहीं बल्कि हापुड़ में कराएं कार की Ceramic Coating, Rubbing : 9719491595























