
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गढ़ के स्याना मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से बेटी की मौत हो गई जबकि उसकी मां ने बेटी को बचाने का प्रयास किया तो वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चिकित्सकों ने महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
जनपद बुलंदशहर के स्याना निवासी सोनिया को अपनी बेटी के साथ बाहर जाना था। उसे गढ़ के रेलवे स्टेशन से ट्रेन में बैठना था। शनिवार की रात करीब 9:00 बजे वह बेटी के साथ स्याना चौपला पहुंची जहां से वाहन से उतरकर दोनों रेलवे लाइन के किनारे होते हुए स्टेशन की तरफ जा रही थी। तभी सोनिया की बेटी अपने मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी। इसी बीच अचानक पीछे से आला हजरत एक्सप्रेस पटरी पर आ गई जिसके कारण बेटी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सोनिया ने अपनी बेटी को खींचने का प्रयास किया लेकिन वह भी घायल हो गई।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर























