
👁 0 views Views
- हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बाबूगढ़। ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने दो दिन में अभियान चलाकर 11
- बिजली चोर पकड़े हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध एंटी पावर थेफ्ट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दत्तियाना और उपैड़ा बिजलीघर के अवर अभियंता महेश चंद्र शर्मा ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की गई है। ग्राम मुक्तेश्वरा में पांच, ग्राम मतनौरा में छह बिजली चोर पकड़े हैं। सभी लोग कटिया डालकर बिजली चोरी कर रहे थे। कनेक्शन होने के बावजूद घर के बाहर से एलटी लाइन पर केबल डालकर चोरी कर रहे थे। इस मामले में विद्युत चोरी अधिनियम-2003 की धारा-135 ए में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

























