
इनवर्टर व बैटरी की दुकान में लगी आग से नुकसान
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर चौपला पर स्थित इनवर्टर-बैटरी की दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस दौरान हड़कंप मच गया। सूचना पर स्थानीय लोग, राहगीर एकत्र हुए जिसके बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान दुकानदार का काफी नुकसान हो गया।
आपको बता दें कि हरिओम त्यागी और संदीप त्यागी उर्फ राजू निवासी माधापुर थाना सिंभावली बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला पर इनवर्टर व बैटरी की दुकान चलाते हैं। सोमवार को दुकान बंद कर वह अपने घर चले गए। इसके बाद दुकान से धुआं उठने लगा। स्थानीय लोगों ने तुरंत दुकानदारों को मामले से अवगत कराया। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे और शटर उठाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। आग की लफ्टें देख सभी चौंक गए जिन्होंने तुरंत पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर चौकी प्रभारी ओमकार गंगवार मौके पर पहुंचे और पुलिस की सहायता से लोगों ने स्वयं ही आग पर काबू पाया। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
आपको बता दें कि गर्मी में बैटरी की मांग बढ़ जाती है जिसके चलते दुकान में स्टॉक मंगवाया था। इस दौरान दुकान में रखें इनवर्टर, बैटरी, पंखे, विद्युत उपकरण, फर्नीचर जलकर राख हो गया।
D’Pizza शॉप: हर शुक्रवार एक पिज़्ज़ा के साथ एक पिज्जा FREE: 8171178264

























