
हापुड़ में हुई कुछ मिनटों की तेज बारिश के बाद पड़ी गर्मी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में सोमवार की रात करीब 10:00 बजे अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। कुछ ही सेकंड की बारिश के बाद क्षेत्र में भपका हो गया। इसके बाद गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो गया। संभावना है कि आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होगी।
सोमवार को दिन में चिलचिलाती धूप निकली ऐसे में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोगों ने बाहर न जाने में ही भलाई समझी जिसके बाद रात के समय भी अच्छी खासी गर्मी थी। इसी बीच 10:00 बजे बूंदाबांदी शुरू हुई और देखते ही देखते तेज बारिश शुरू हो गई। कुछ मिनटों की बारिश थमने के बाद इलाके का पारा एक बार फिर चढ़ गया। उम्मीद है कि इस हफ्ते तापमान और भी बढ़ेगा।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

























