
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद गाजियाबाद के थाना कवि नगर क्षेत्र के शास्त्री नगर में गुरुवार की रात 10:00 बजे पुलिस ने किराए के मकान में छापा मार कार्रवाई करते हुए देह व्यापार का खुलासा किया। पुलिस ने मौके से तीन महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक हापुड़ का रहने वाला युवक भी शामिल है।
आपको बता दें कि टीम ने कार्रवाई करते हुए हापुड़ निवासी मोहम्मद आरिफ समेत पांच को गिरफ्तार किया है जिसमें सेक्स स्कैंडल को बढ़ावा देने वाली संचालिका भी शामिल है। गाजियाबाद पुलिस ने शास्त्री नगर के सी ब्लॉक में किराए के मकान में चल रहे इस देह व्यापार का खुलासा किया है।























