
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद अलीगढ़ के अतरौली में लूटपाट के बाद पुलिस मुठभेड़ में मारा गया रजा मोहम्मद जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव राजपुर का रहने वाला था। मृतक ने चार दिन में 12 घटनाओं को अंजाम दिया था जिसने अपने जनपद बुलंदशहर के साथी के साथ करीब 12 लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था।
जनपद अलीगढ़ के अतरौली में रविवार की देर शाम को महिलाओं के कुंडल लूटने के मामले में पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने के बाद रजा मोहम्मद की मौत हो गई थी। थाना सिंभावली के पुलिस के उच्च अधिकारियों द्वारा हिस्ट्रीशीटर की हिस्ट्री शीट खोली गई थी जिसके बाद में गांव छोड़कर करीब 20 साल पहले मेरठ के अलग-अलग स्थान पर रहने लगा। वहीं कई जनपदों की टीम ने गांव राजपुर में भी दबिश दी थी लेकिन सफलता हाथ ना लगी। इसके बाद अलीगढ़ में मुठभेड़ के दौरान हिस्ट्रीशीटर मारा गया।






















