
सिंभावली में स्क्रैप फर्म पर एसआईबी का शिकंजा, 50 लाख की आईटीसी ब्लॉक कराई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में संचालित स्क्रैप फैक्ट्रियां जीएसटी विभाग की एसआईबी टीम की रडार पर हैं। जीएसटी की SIB टीम ने सिंभावली स्थित स्क्रैप फैक्ट्री पर छापा मारा। जांच में 4.65 करोड रुपए की आईटीसी हड़पने का मामला सामने आया। इसके बाद टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए फर्म का खाता फ्रीज कर 50 लाख रुपए की आईटीसी ब्लॉक कर दी। दस्तावेजों की गहनता से जांच की जा रही है।
सिंभावली में स्थित आरडीआई वेस्ट सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड स्क्रैप की खरीफ फ्रॉख्त का कारोबार करती है। एसआईबी टीम को फार्म पर संदेह हुआ जिसके बाद संयुक्त आयुक्त अजय प्रताप सिंह के निर्देशन में सहायक आयुक्त विपिन शुक्ला, सतीश तिवारी फर्म की जांच करने पहुंचे। जांच के दौरान पता चला कि फर्म 5 से 6 बोगस फर्मों से खरीद फरोख्त कर रही थी। इसके साथ ही फर्जी तरीकों से इनपुट टैक्स क्रेडिट भी क्लेम किया। 4.65 करोड़ का आईटीसी क्लेम किया गया। उसके बाद टीम ने खाते को फ्रिज कर दिया और 50 लाख रुपए की आईटीसी को ब्लॉक कर दिया।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846
























