हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली में स्थित सिंभावली शुगर मिल के मालिक की फर्जी ईमेल आईडी बनाकर कंपनी के अधिकारियों को मेल भेजकर व्हाट्सएप नंबरों की मांग की गई। साइबर ठगों की इस करतूत का पर्दाफाश होने पर चीनी मिल के आईटी विभाग के प्रबंधक ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
साइबर ठगों ने सिंभावली शुगर मिल के मालिक गुरसिमरन कौर की फोटो और नाम लिखकर शुगर मिल के अधिकारियों को मेल भेजकर व्हाट्सएप नंबरों की सूची मांगी। चीनी मिल के आईटी विभाग के प्रबंधक पिंटू कुमार को जब संदेह हुआ तो उन्होंने मामले की जांच की तो यह आईडी फर्जी पाई गई।
प्रबंधक ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सिंभावली थाने के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडे का कहना है कि तहरीर साइबर सेल को भेज दी गई है।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010






















