
गन्ना समिति की वार्षिक सभा में किसानों ने जताई नाराजगी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नवीन मंडी स्थित गन्ना समिति की वार्षिक सभा में किसानों के क्रय केंद्रों से संबंधित प्रस्ताव लिए जा रहे थे। किसानों द्वारा अपनी बात रखने और प्रस्तावों को लेकर असंतोष जताए जाने के बाद मौके पर विरोध की स्थिति उत्पन्न हो गई।
किसान नेता चौधरी विनय बाना का कहना था कि किसानों को अपना पक्ष रखने का पर्याप्त अवसर नहीं दिया गया और गन्ना समिति के चेयरमैन कुणाल चौधरी अपनी बात रखने के बाद सभा समाप्त कर बोर्ड मीटिंग के लिए अंदर चले गए। इसके बाद किसानों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के NCR अध्यक्ष (युवा) एकलव्य सिंह सहारा भी मौके पर पहुंचे और अपना विरोध जताया।एकलव्य सिंह सहारा ने कहा कि यह कार्यालय किसानों का है और किसानों की बात सुने बिना व्यवस्था नहीं चल सकती। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों की समस्याओं और प्रस्तावों को प्राथमिकता से सुना जाना चाहिए, अन्यथा किसान तालाबंदी कदम उठाने के लिए मजबूर होंगे।
इसके बाद चेयरमैन कुणाल चौधरी ने किसानों की सभी बातें एवं प्रस्ताव दोबारा सुने और सभा की कार्रवाई आगे बढ़ाई। उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनी और उचित आश्वासन दिया।
इस दौरान छत्रपाल सिंह गुड्डू, जन्म सिंह, शाहरुख प्रधान, राज कुमार बाना, पौदन प्रधान, शेखर चौधरी, मोहित चौधरी, लोकेश प्रधान, वकील खान, ठाकुर भवेन्द्र सिसोदिया सहित बड़ी संख्या में किसान एवं संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926




















