👁 0 views Views
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव मदाफरा में बारिश की वजह से एक मकान बुधवार को भरभरा कर नीचे आ गिरा। घर में मौजूद महिला जैसे ही मकान के बाहर आई तो दूसरा हिस्सा भी अचानक ढह गया जिससे महिला की जान बाल-बाल बच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विधवा महिला प्रकाशवति गांव में स्थित मकान में रहती है जिसके तीन पुत्र राजेश, पुरुषोत्तम और संजीव अपने-अपने परिवार के साथ बाहर रहते हैं। बुधवार की सुबह आई जोरदार बारिश के दौरान मकान अचानक ढह गया। महिला ने किसी तरह खुद को बचाया जिसने सरकार से आर्थिक मदद की मांग की है।
Mummy’s Kitchen लाए हैं टिफिन सर्विस : 9358234622























