हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला हरजसपुरा निवासी एक युवक से साइबर ठगों ने श्रम विभाग का कर्मचारी बनकर 94,500 ठग लिए। ठगी का एहसास होने पर युवक ने साइबर क्राइम पुलिस को मामले से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला निवासी प्रेम सुंदर ने बताया कि उसका इंडियन ओवरसीज बैंक में खाता है। सोमवार को उसके नंबर पर कॉल आई। आरोपी ने अपने आप को श्रम विभाग का कर्मचारी बताया। आरोपी ने उससे कहा कि तुमने श्रम कार्ड बनवाया है। आपके खाते में 4500 रुपए भेजने हैं। इसके बाद आरोपी ने खाते में एक रुपया भेजा। आरोपी ने उसके पास दो ओटीपी भेजें। पीड़ित ने दोनों ही ओटीपी आरोपी को बता दिए। इसके बाद उसके खाते से 94,500 निकल गए। इसके बाद भी आरोपी उसे फोन कर रहा है। इसके बाद ठगी का एहसास होने पर उसने कार्रवाई की मांग की है।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























