हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव सेहल में चढ़त के दौरान बारातियों द्वारा धक्का मुक्की और अभद्रता करने के दौरान ग्रामीण भड़क उठे जिन्होंने लाठी-डंडों से हमला कर दूल्हे के भांजे समेत सात लोगों को घायल कर दिया। इनमें से दो लोगों को चिकित्सकों ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया है।
गढ़ के मोहल्ला मिर्धापाड़ा निवासी नवरंग के बेटे विनोद की बारात रविवार को बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सेहल गई थी। जहां रात में चढ़त शुरू होने के बाद डांस करने रहे बारातियों से ग्रामीणों की कहानी हो गई जिसके बाद बारातियों ने ग्रामीणों के साथ गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की। गुस्साए ग्रामीणों ने बारातियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान सात लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लक्ष्मी शॉपिंग मार्ट से खरीदें आइटम ज़रा हटके: 9837477500

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























