दहेज हत्या के आरोपी दम्पत्ति को पुलिस ने भेजा जेल
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):दहेज के लालच में बहू को मौत के घाट उतारने के आरोपी दम्पत्ति को पुलिस ने धर दबोचा।
हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड़ नगर पुलिस ने थाने के मु0अ0सं0 420/2024 धारा 498ए,304बी भादवि व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम में वांछित एक महिला अभियुक्ता सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी हापुड के मौहल्ला राजीव विहार के चरण सिंह व उसकी पत्नी सुनीता है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
ऑफर: ई-रिक्शा मात्र 35 हजार की डाउन पेमेंट पर वह भी बिना किसी फाइल चार्ज के : 7906867483

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























