
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के हरोड़ा मोड़ निवासी क्रिकेट खिलाड़ी रोहित ने हापुड़ देहात थाने में तहरीर देकर मारपीट, सोने की चेन छीनने और मोबाइल फोन तोड़ने का आरोप लगाया है।
पीड़ित के अनुसार, घटना 14 अगस्त की सुबह करीब 11 बजे की है। वह न्यू मंडी हापुड़ से अपने मित्र के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक व्यक्ति ने उसे रोकने के लिए आवाज लगाई। रिलायंस पेट्रोल पंप के पास मोटरसाइकिल रोकने पर पुरानी रंजिश को लेकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी गई।
रोहित का आरोप है कि इस दौरान कई लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोपियों ने उसकी सोने की चेन छीन ली और मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। मारपीट में उसे काफी चोटें आईं। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर उसे बचाया।
पीड़ित का आरोप है कि आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से चले गए। इसके बाद उसने अपने मोबाइल से 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को घटना की सूचना दी। रोहित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने और अपनी जान-माल की सुरक्षा की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068




















