
Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के मानक चौक गांव में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों को जंगल में एक कुत्ते का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला। शव देखकर ग्रामीणों में एक बार फिर जंगली जानवर की दहशत बढ़ गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में काफी समय से कोई जंगली जानवर अन्य पशुओं को अपना शिकार बना रहा है। पिछले कुछ दिनों से गांव के जंगल और आसपास के इलाकों में जंगली जानवर की मौजूदगी की चर्चाएं भी लगातार हो रही हैं।
बताया गया कि सोमवार को आबादी में घूमने वाला एक आवारा कुत्ता अचानक गायब हो गया था। अगले दिन कुछ ग्रामीण जंगल की तरफ गए तो उन्हें एक पेड़ पर कुत्ते का शव लटका दिखाई दिया। शव देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।
ग्रामीणों का अंदेशा है कि कुत्ते को किसी जंगली जानवर ने अपना शिकार बनाया है। घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है और उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने तथा जंगली जानवर की तलाश कराने की मांग की है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010



















