
चढ़त के दौरान हुए विवाद में दंपति व सगे भाईयों पर हमला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव सिमरौली में बरात चढ़त के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान कुछ लोगों ने दंपति समेत कई लोगों पर जानलेवा हमला किया जिसमें सगे भाई घायल हो गए। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बुलंदशहर के थाना कोतवाली नगर के गांव नयागांव धमेड़ा अड्डा के गोल्डन ने बताया कि 25 अप्रैल 2026 को वह अपने मौसेरे भाई गौरव की बारात में पत्नी संगीता, भाई जॉनी, बच्चों व दोस्त अरुण के साथ शामिल होने के लिए बाबूगढ़ के गांव सिमरौली आया था। चढ़त के दौरान किसी बात को लेकर उसका विवाद हुआ। उसके बाद हेम सिंह व जगदीश ने पीड़ित, उसकी पत्नी व भाई के साथ मारपीट शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शयों के अनुसार मामला शांत होने पर पीड़ित परिवार गाड़ी में बैठकर जाने लगा तो फिर आरोपी अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे। गाली गलौज कर फिर से हमला किया। पंच व लाठी-डंडों से हमला किया। पीड़ित व उसके भाई जॉनी के सिर व आंख के पास गंभीर चोट आई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी हेमसिंह, जगदीश व अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010






















