
हापुड़ में नवनियुक्त डीएम ने सुनी समस्याएं, फरियादी उमड़े
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): मई 2026 के प्रथम शनिवार को हापुड़ जनपद की तीनों तहसील हापुड़, धौलाना, व गढ़मुक्तेश्वर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जनपद की तीनों तहसीलों के शहरी व ग्रामीण इलाकों से फरियादी अपनी-अपनी समस्याएं लेकर तहसील मुख्यालय पर आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे।
हापुड़ तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी कविता मीना ने की और एसडीएम इला प्रकाश, सीओ वरुण मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। हापुड़ में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में तहसील के शहरी व ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में फरियादी अपनी-अपनी फरियाद लेकर पहुंचे। हापुड़ के मौहल्ला इंद्रगढ़ी की महिलाओं व पुरुषों ने पीने के पानी की उपलब्धता न होने की जिलाधिकारी से शिकायत कर समाधान की मांग की और कहा कि वे एक महीने से पीने के पानी के लिए तड़प रही है, गांव यादनगर के किसान ने विद्युत लाइन ऊंचा करने की मांग की तो एक रिटायर्ड अध्यापक ने पैंशन व अवशेष वेतन के भुगतान की मांग की।
जिलाधिकारी कविता मीना ने फरियादियों को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है और कहा है कि जिन फरियादियों की समस्याओं का समाधान मौके पर नहीं हो सका है वे निराश न हो और सभी शिकायतें सम्बंधित विभाग को भेजी गई है। साथ ही निर्देश दिया गया है कि समस्या को पूर्ण गुणवत्ता व तय अवधि में निस्तारित करे।
लेने-देने के जोड़े “द रेमंड शॉप” से मात्र 649/- में शुरू: 9149331926





















