
एसई के दफ्तर में न मिलने से उपभोक्ता गुस्से में
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप(ehapurnews.com): विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता सुभाष चंद्र के समय पर दफ्तर में न पहुंचने से उपभोक्ता में रोष व्याप्त है। उपभोक्ताओं की समस्याओं का समय पर निस्तारण होने से गुस्साएं बिजली उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की ओर दफ्तर पर ताला ठोक दिया।
हापुड़ के संजय विहार कॉलोनी में अधीक्षण अभियंता सुभाष चंद्र का दफ्तर है और उन्होंने जनसुनवाई के लिए सुबह 11:00 से दोपहर 1:00 तक का समय निर्धारित किया हुआ है। उपभोक्ता अपनी अपनी समस्या लेकर दफ्तर पहुंच जाते हैं परंतु अधीक्षण अभियंता के समय प न पहुंचने पर उपभोक्ताओं की समस्याओं का निदान नहीं हो पा रहा है जिस वजह से उपभोक्ताओं में रोष है।
बिजली के अनेक उपभोक्ता मंगलवार की सुबह अपनी-अपनी समस्या लेकर दफ्तर पहुंचे परंतु दफ्तर पर अधीक्षण अभियंता के उपस्थित न रहने पर गुस्साएं उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन का नारेबाजी की।
महत्वपूर्ण सूचना – व्यावसायिक वाहन मालिकों हेतु
उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार सभी परमिटधारी व्यावसायिक वाहनों में VLTD (Vehicle Location Tracking Device) एवं पैनिक बटन लगवाना अनिवार्य है।
यदि आपके वाहन में अभी तक VLTD स्थापित नहीं है, तो शीघ्र संपर्क कर सरकार द्वारा अनुमोदित VLTD डिवाइस लगवाएं।
Trackcop Security Solutions
अमन सिंघल
📞 8126293996, 8979003261
📍 भगवती गंज, हापुड़
























