
अल्लाहबख्शपुर अंडरपास निर्माण का कार्य अंतिम चरण में
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर अल्लाहबख्शपुर अंडरपास का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। श्रद्धालुओं की सुविधा के देखते हुए ज्येष्ठ गंगा मेले से पहले अंडरपास शुरू होने की उम्मीद है। इस संबंध में कार्य काफी तेजी से किया जा रहा है। अंडरपास का कार्य पूरा होने से लोगों को राहत मिलेगी और जाम से मुक्ति मिलेगी। साथ ही हादसों में भी कमी आएगी। 34 करोड़ की लागत से अंडरपास निर्माण को मंजूरी मिली है जिससे गंगा दशहरा से पहले दोनों साइड चालू करने का लक्ष्य रखा गया है। एक तरफ की सड़क पूरी तरह तैयार हो चुकी है। दूसरी ओर भी निर्माण सामग्री डालकर सड़क तैयार की जा रही है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com
























