
109 करोड रुपए के टेंडर में निविदा की तारीख 30 मई तक बढ़ी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जल निगम नगरीय की पुनर्गठन अमृत योजना 2.0 के 109 करोड रुपए के टेंडर की निविदा की तारीख को 30 मई तक बढ़ा दिया गया है। निविदा डालने वालों की संख्या कम रह गई जिसके चलते यह फैसला लिया गया है। योजना के तहत शहर के करीब 120 मोहल्लों में 253 किलोमीटर लंबी पेयजल पाइपलाइन बिछाई जाएगी। उसके साथ ही पंप हाउस, ट्यूबवेल, ओवरहेड टैंक बनाए जाएंगे जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी। हापुड़ के तहसील चौपला से लेकर गढ़ रोड के मोहल्ले में बिछी हुई पालिका की करीब 30 साल पुरानी पेयजल पाइपलाइन को बदलकर नई लाइन डाली जाएगी। टेंडर के लिए कम से कम तीन निविदा का होना आवश्यक है लेकिन संख्या पूरी नहीं हो सकी जिसके कारण इसकी तारीख को बढ़ा दिया गया है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)
























