👁 0 views Views
किठौर रोड पर गंगा एक्सप्रेस-वे के फ्लाईओवर का निर्माण शुरू
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण तेजी से चल रहा है। वहीं हाईवे 334 पर बिजौली इंटरचेंज पर फ्लाईओवर का निर्माण होने के साथ किठौर रोड पर भी फ्लाओवर का निर्माण शुरू हो गया है। आपको बता दें कि यह एक्सप्रेस वे जनपद हापुड़ के कई गांव से होकर गुजरेगा। बता दें कि गंगापुल का निर्माण भी 60 फ़ीसदी पूरा कर लिया गया है। अधिकारियों का दावा है कि लक्ष्य के अनुसार इसका निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। किठौर रोड पर अटोला के पास पुल का निर्माण किया जा रहा है।
हापुड़ से खरीदें रेडीमेट बाउंड्री व इंटरलॉकिंग टाइल्स: 9719800031























