
वृद्धाश्रम के पास बहुमंजिले कामर्शियल भवन का निर्माण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के दोमी धनोरा मार्ग पर स्थित वृद्ध आश्रम के पास सड़क किनारे एक बहु मंजिलें व्यवसायिक भवन का निर्माण कार्य तेजी से गति पकड़ रहा है। इस अवैध निर्माण के पीछे एचपीडीए के इंजीनियरों व संविदाकर्मियों की सांठगांठ है। निर्माणाधीन भवन का कोई मानचित्र स्वीकृत नहीं है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गत वर्ष दिवाली पर्व के आसपास भूतल पर पांच दुकानों का निर्माण शुरू किया गया था जिनका निर्माण कार्य पूरा होने पर प्रथम मंजिल पर दुकानों का निर्माण शुरू किया गया है। निर्माण की खास बात यह है की प्रथम द्वितीय तल पर हवा में चार-पांच फीट तक अतिक्रमण किया गया है और संबंधित विभाग से कंप्लीशन सर्टिफिकेट लिए बिना ही भूतल पर व्यापारिक गतिविधि शुरू कर दी गई है।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निर्माण सामग्री पर 28% जीएसटी है परंतु भवन निर्माण में लगी सामग्री पर एक पैसा भी जीएसटी अदा नहीं किया गया है। सेट बैक छोड़े बिना बनाई गई दुकानों में जब पूरी तरह व्यापारिक गतिविधियां शुरू होंगे तो यह निश्चित है कि आवागमन में व्यवधान पैदा होगा। उत्तर प्रदेश सरकार इस और ध्यान देकर अवैध निर्माण रोके और राजस्व वसूली करें।
#एचपीडीए
#उत्तर प्रदेश सरकार
हर ऑर्डर पर गोलगप्पे FREE, ₹100 में अनलिमिटेड छोले-भटूरे: 7668606012, 7017570838























