हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिला कांग्रेस कमेटी हापुड़ के जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी की अगुवाई में महंगाई,बेरोजगारी,महिला अत्याचार के विरोध में मंगलवार को गढ़मुक्तेश्वर विधायक सभा क्षेत्र में एक मार्च निकाला।मार्च में शामिल कांग्रेसी आगामी विधानसभा -2022के चुनाव में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील करते हुए चल रहे थे।
प्रदेश सचिव व प्रभारी हापुड़ शमीम अय्यूब ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार अपना भरोसा आमजन में पूरी तरीके से खो चुकी हैं इस सरकार में कमरतोड़ महंगाई है ,भ्रष्टाचार है ,बेरोजगारी है,और महिला अत्याचार अपने चरम पर है।
अब समय आ गया है इस जुमले की सरकार को जाने का और इस बार आपको कोई गलती नही करनी है और किसी के झांसे में नहीं आना है और कांग्रेस की सरकार को लाना है।
जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी ने कहा
कि देश व प्रदेश में जैसे हालात हैं चारों तरफ़ भय,भ्रष्टाचार,बेरोजगारी ,महिला उत्पीड़न चरम पर है और सरकार रोज नये नये जुमले से लोगों का ध्यान भटका रही है हाल ही में हुए पंचायत चुनाव में जिस प्रकार जबरदस्त व धांधली हुई है।
जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार ऐडवोकेट ने कहा कि किसान हिंदुस्तान की आत्मा है जब तक किसान खुशहाल नहीं होगा तब तक हमारा देश खुशहाल नहीं हो सकता। सब जानते हैं हिंदुस्तान की 70 प्रतिशत आय कृषि से होती है और आधे से ज्यादा आबादी कृषि से ही अपना घर चलाती है हम सरकार से अपील करते हैं कि तीनों काले कानून वापस ले और बिना शर्त किसानों से वार्ता करें इस समय जब देश कठिन दौर से गुजर रहा है सरकार को पेट्रोल,डीजल गैस व अन्य जरूरी चीजों के दाम घटाकर आमजन को राहत देनी चाहिए ।।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकुमार जौहरी ने कहा कि जबसे देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार आयी है तबसे ही जनता को किसी ना किसी रुप में छलने का काम किया है चाहे वो पैट्रोल,डीज़ल ,गैस के दाम हो या कोई भी मूलभूत सुविधा हो सब एक एक करके महंगी कर दी,रोजगार नहीं है ,सुरक्षा नही है ,और एक एक करके देश के सारे सरकारी उपकरण बेच रहे हैं अब समय आ गया है इस सरकार को गददी से हटाने का पहले 2022 में प्रदेश से और फिर 2024 में देश से और वापस कांग्रेस को सत्ता में लाना है अपना प्रदेश व देश खुशहाल बनाना है।।।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेन्द्रा गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार ऐडवोकेट ,जिला उपाध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा,जिला उपाध्यक्ष इरफ़ान क़ुरेशी,जिला महासचिव राज सिंह गुर्जर,विकास त्यागी,सचिन गोस्वामी,जावेद,यशपाल ढिल्लो,अरविंद शर्मा,सतीश शर्मा,दीपक आत्रे,हशमत राणा, मुकेश कौशिक,हरीश पुरुषोत्तम, राकेश मोहन शर्मा,रघुबीर सिंह ऐडवोकेट, एजाज अहमद, खालिद मोहम्मद खान,राजकुमार जौहरी, शगुफ्ता राणा, हसन आतिफ़,शादाब सैफी,मोहम्मद गुलफाम क़ुरेशी, सुनील वर्मा, गौरव वत्स,दीपक जयंत,आदि हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे
ताज़ी सब्जियों की कार्ट घर बुलाएं, बाजार भाव पर सब्जियां पाए. Dekhbuy को कॉल करें: 8650607033

























