👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : महंगाई व बेरोजगारी के विरोध में शुक्रवार को होने वाले कांग्रेस के प्रदर्शन शुरु होने से पहले ही पुलिस ने कई कांग्रेस नेताओं को घरों में ही नजरबंद कर दिया औऱ घर से बाहर नहीं निकलने दिया।
हापुड़ शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक गोयल के पटेल नगर आवास पर शुक्रवार की सुबह ही पुलिस आ धमकी और कहा कि आपकों प्रदर्शन में शामिल होने से रोका जाता है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल की नजर बंदी की खबर पर सैकड़ों काग्रेस कार्यकर्ता आवास पर पहुंच गए और पुलिस कार्रवाई को उत्पीड़न बताया।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010

























