
बिहार के मुख्यमंत्री के विरोध में कांग्रेस व सपाई सड़क पर उतरे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के विरोध में मंगलवार को हापुड़ में कांग्रेसजनों व सपाइयों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की और तहसील चौराहे धरना दिया। प्रदर्शनकारी नारे लगा रहे थे कि महिला के सम्मान में कांग्रेस व सपा मैदान में। प्रदर्शनकारी बिहार के मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग कर रहे थे।
हापुड़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी व समाजवादी पार्टी हापुड़ के जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसी व सपाई मंगलवार को हापुड़ के तहसील चौपला पर एकत्र हुए और बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार की कार्य प्रणाली के विरोध में सड़क पर बैठकर धरना दिया और नारेबाजी की। सड़क पर धरने के कारण यातायात में भी व्यवधान पैदा हो गया।
प्रदर्शनकारियों ने बिहार के मुख्यमंत्री से महिलाओं से माफी मांगने की मांग करते हुए एक ज्ञापन एसडीएम हापुड़ को दिया। उन्होंने कहा कि एक समारोह में मुख्यमंत्री नीतिश कुमार द्वारा एक मुस्लिम महिला का चेहरे से हिजाव हटाना महिलाओं का अपमान है। इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष इरफान कुरेशी, कुसुमलता, हैदर, डा. इरशाद, अनुज कुमार, निसार आदि उपस्थित थे।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288

























