
अंडरपास में जलभराव से राहगीर परेशान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र स्थित कुचेसर चौपला न्यू हाईवे अंडरपास में पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बारिश के बाद अंडरपास में पानी जमा होने से यहां से गुजरने वाले लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। वाहन चालकों को भी जलभराव के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अंडरपास में जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के बाद अक्सर पानी जमा हो जाता है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से अंडरपास से पानी की निकासी कराने और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010



















