
👁 19 views Views
चलती कार की छत पर बैठकर युवक ने किया स्टंट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थनगरी गढ़मुक्तेश्वर में नक्का कुआं के पास कार सवार युवक का स्टंट करने का मामला सामने आया है। युवक चलती कार की छत पर बैठकर स्टंट करता नजर आया।
युवक के इस खतरनाक अंदाज का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया। कार की छत पर बैठकर स्टंट करने से सड़क पर चल रहे अन्य राहगीरों और वाहन चालकों के लिए भी खतरा पैदा हो सकता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के स्टंट पर पुलिस को सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि सड़क पर किसी तरह की अनहोनी न हो।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068




















